हर मोड़ पे सफ़र था अजब बोलने न पाए

हर मोड़ पे सफ़र था अजब बोलने न पाए

मंज़िल मिली जो दर्द की लब बोलने न पाए

लिखवा दिए हैं औरों ने दीवार-ओ-दर पे नाम

इक हम थे अपना नाम-ओ-नसब बोलने न पाए

घर जल रहा था सब के लबों पर धुआँ सा था

किस किस पे क्या हुआ था ग़ज़ब बोलने न पाए

सपनों की गर्म चादरें ओढ़े हुए थे लोग

उतरी थी धूप शहर में कब बोलने न पाए

हम बोलते रहे हैं लब-ए-फ़िक्र से 'सबा'

कुछ लोग अपने-आप से जब बोलने न पाए

(733) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554