देती हैं थपकियाँ तिरी परछाइयाँ मुझे

देती हैं थपकियाँ तिरी परछाइयाँ मुझे

रश्क-ए-बहिश्त हैं मिरी तन्हाइयाँ मुझे

मेरे नसीब में सही आह-ओ-फ़ुग़ाँ मगर

अब तो सुनाई देती हैं शहनाइयाँ मुझे

कितने उरूज पर है मिरे इश्क़ का वक़ार

हासिल हैं कू-ए-यार की रुस्वाइयाँ मुझे

माइल है चश्म-ए-मस्त इधर लग रहा है अब

आवाज़ देंगी झील की गहराइयाँ मुझे

क़ाएम है मेरे दर्द का अब तक वही भरम

अब भी सलाम करती हैं पुरवाइयाँ मुझे

इस दौर-ए-सरकशी की कशाकश के दरमियाँ

लगती है पुर-सुकून जबीं-साइयाँ मुझे

जो थे ख़राब वो तो बुलंदी पे हैं 'अलीम'

पस्ती में ले गईं मिरी अच्छाइयाँ मुझे

(1130) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554