बाद-ए-सहरा को रह-ए-शहर पे डाला किस ने

बाद-ए-सहरा को रह-ए-शहर पे डाला किस ने

तार-ए-वहशत को गरेबाँ से निकाला किस ने

मुख़्तसर बात थी, फैली क्यूँ सबा की मानिंद

दर्द-मंदों का फ़साना था, उछाला किस ने

बस्तियों वाले तो ख़ुद ओढ़ के पत्ते, सोए

दिल-ए-आवारा तुझे रात सँभाला किस ने

आग फूलों की तलब में थी, हवाओं पे रुकी

नज़्र-ए-जाँ किस की हुई, राह से टाला किस ने

काँच की राह पे इक रस्म-ए-सफ़र थी मुझ से

ब'अद मेरे बुना हर गाम पे जाला किस ने

(777) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554