मुख़ासिमत

किताबों में लिखी

मुआशरती बे-हिसी की ला-ज़वाल कहानियों से ना-आश्ना

जब कोई लड़की

अपने आश्ना के साथ भाग जाती है

तो इलाक़े के थाने में रखी हुई किताब

एक कहानी को जनम देती है

जिस की वरक़-गर्दानी करते हुए

कितने ही राशी अफ़सर मुअत्तल हो चुके हैं

लेकिन आज भी

जुमा के ख़ुत्बे से पहले

इलाक़े का मौलवी

सआदत-हसन-मंटो को गाली देना नहीं भूलता

(889) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554