उस का ग़म अपनी तलब छीन के ले जाएगा
उस का ग़म अपनी तलब छीन के ले जाएगा
दर्द बन कर मिरी रग रग में उतर आएगा
रेगज़ारों से परे खेंच रहा है कोई
जाने कस दश्त में दरिया मुझे भटकाएगा
भूल जाऊँगा मैं जब अपनी नवाओं की कसक
उस की आँखों में लहू मेरा उतर आएगा
कोई पत्थर का निशाँ रख के जुदा हों हम तुम
जाने ये पेड़ किस आँधी में उखड़ जाएगा
(798) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अलीमुल्लाह हाली