जब कोई रास्ता नहीं होता

जब कोई रास्ता नहीं होता

कौन महव-ए-दुआ नहीं होता

लोग ज़ुल्मत से यूँ ही नालाँ हैं

रोज़-ए-रौशन में क्या नहीं होता

टूटे तारों को छू के देखा है

साज़-ए-दिल बे-सदा नहीं होता

हर ख़ुशी दिल से क्यूँ लगा बैठें

किस में ग़म हो पता नहीं होता

आओ मिल बैठ लो घड़ी-दो-घड़ी

उस घड़ी का पता नहीं होता

सर्द-मेहरी हमारी आदत है

वर्ना ज़र्रे में क्या नहीं होता

फिर वही शब वही तवील सफ़र

ख़त्म ये सिलसिला नहीं होता

(769) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554