दिल है वीरान बयाबाँ की तरह

दिल है वीरान बयाबाँ की तरह

गोशा-ए-शहर-ए-ख़मोशाँ की तरह

हाए वो जिस्म तह-ए-ख़ाक है आज

जिस ने रक्खा था हमें जाँ की तरह

साहब-ए-ख़ाना समझते थे जिसे

चल दिया घर से वो मेहमाँ की तरह

चाँद सूरज का गुमाँ था जिस पर

बुझ गया शम-ए-शबिस्ताँ की तरह

साया-ए-आतिफ़त अब सर पे नहीं

साया-ए-अब्र-ए-गुरेज़ाँ की तरह

है अगर अपना मुक़द्दर भी तो है

तंग बस तंगी-ए-दामाँ की तरह

(885) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554