आए बसंत

शहर की आँखों का मतला साफ़ हो

तो दिल में उतरे ढाक के फूलों की आँच

शहर के नथुने खुलें तो मौजा-ए-बाद-ए-जुनूब

आम पर बोर आ चुका है ये ख़बर फैलाए

शहर के कानों से निकलें शोर-ओ-ग़ुल के डाट

तो छुए शह-ए-रग को कोयल की पुकार

शहर की जाँ से ग़ुबार-ए-शहर का बादल छटे

तो हवास-ए-ख़मसा की नगरी में भी आए बसंत

(807) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554