दामन पे लहू हाथ में ख़ंजर न मिलेगा

दामन पे लहू हाथ में ख़ंजर न मिलेगा

मिल जाएगा फिर भी वो सितमगर न मिलेगा

पत्थर लिए हाथों में जिसे ढूँड रहा है

वो तुझ को तिरी ज़ात से बाहर न मिलेगा

आँखों में बसा लो ये उभरता हुआ सूरज

दिन ढलने लगेगा तो ये मंज़र न मिलेगा

मैं अपने ही घर में हूँ मगर सोच रहा हूँ

क्या मुझ को मिरे घर में मिरा घर न मिलेगा

गुज़रो किसी बस्ती से ज़रा भेस बदल कर

नक़्शे में तुम्हें शहर-ए-सितमगर न मिलेगा

(934) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554