मैं ने तूफ़ान से पहले का इशारा देखा

मैं ने तूफ़ान से पहले का इशारा देखा

उन की अंगड़ाई का जब शोख़ नज़ारा देखा

अपनी क़िस्मत को किया मैं ने हवाले उस के

उस ने जाते हुए मुड़ कर जो दोबारा देखा

मैं ने हर फूल में पाई है तुम्हारी ख़ुश्बू

या'नी हर चेहरे में बस चेहरा तुम्हारा देखा

हम तो बस आज तलक तेरे ही शैदाई हैं

तुम ने सब देखा मगर दिल न हमारा देखा

लौट आते थे उसी ग़म की तरफ़ हम फिर से

जब भी चाहत का तिरी हम ने किनारा देखा

मेरे चेहरे की इबादत पे न जाना 'आमिर'

मैं ने फ़ाक़ों पे भी है कर के गुज़ारा देखा

(1310) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Maine Tufan Se Pahle Ka Ishaara Dekha In Hindi By Famous Poet Amir Riyaz. Maine Tufan Se Pahle Ka Ishaara Dekha is written by Amir Riyaz. Complete Poem Maine Tufan Se Pahle Ka Ishaara Dekha in Hindi by Amir Riyaz. Download free Maine Tufan Se Pahle Ka Ishaara Dekha Poem for Youth in PDF. Maine Tufan Se Pahle Ka Ishaara Dekha is a Poem on Inspiration for young students. Share Maine Tufan Se Pahle Ka Ishaara Dekha with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.