लौटे कुछ इस तरह तिरी जल्वा-सरा से हम
लौटे कुछ इस तरह तिरी जल्वा-सरा से हम
बनते गए क़दम-ब-क़दम आइना से हम
इस दर्जा पाएमाल न होते जफ़ा से हम
लूटे गए सियासत-ए-मेहर-ओ-वफ़ा से हम
बाक़ी ही क्या रहा है तुझे माँगने के बाद
बस इक दुआ में छूट गए हर दुआ से हम
देखी गई न हम से शिकस्त-ए-ग़ुरूर-ए-हुस्न
शरमा गए इरादा-ए-तर्क-ए-वफ़ा से हम
ये क्या कहा जुनूँ है मोहब्बत की इंतिहा
ऐ बे-ख़बर चले हैं इसी इंतिहा से हम
माना कि दिल को तेरे न मिलने का ग़म रहा
सद शुक्र बच गए तलब-ए-मा-सिवा से हम
(1505) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आमिर उस्मानी