करो न देर जहाँ में जहाँ से आगे चलो

करो न देर जहाँ में जहाँ से आगे चलो

यहाँ गुमान-ए-ख़तर है क़दम बढ़ाए चलो

यहाँ फ़रेब-ए-नशेब-ओ-फ़राज़ अक्सर है

ख़ुदा के वास्ते इतना न मुँह उठाए चलो

शिकस्ता-पा हूँ कहीं साथ से न रह जाऊँ

मुझे भी हाथ ज़रा दोस्तो लगाए चलो

अभी तो हुस्न-ए-अमल का ज़माना बाक़ी है

वहाँ की बिगड़ी हुई कुछ यहीं बनाए चलो

इधर-उधर कहीं भर कर तरारा जा न पड़े

समंद-ए-उम्र-ए-रवाँ को ज़रा दबाए चलो

अदम में तरसोगे दर्द-ए-जिगर को ऐ 'तस्लीम'

जो हो सके कोई सीने पे तीर खाए चलो

(913) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554