ज़िंदगी

दुनिया में तुझ को है अगर अरमान-ए-ज़िंदगी

तदबीर से तू बाँध ले पैमान-ए-ज़िंदगी

ताब-ओ-तब-ए-अमल ख़लिश-ए-कोशिश-ए-दवाम

उन से बहम पहुँचता है सामान-ए-ज़िंदगी

कर ले रफ़ू तू जोशिश-ए-किरदार से इसे

क्यूँ कर रहा है चाक गरेबान-ए-ज़िंदगी

जिस ज़िंदगी में जोश-ए-ख़ुदी का न हो ख़याल

वो ज़िंदगी नहीं कभी शायान-ए-ज़िंदगी

कर नूह बन के उस का तो हर-दम मुक़ाबला

तूफ़ान-ए-ज़िंदगी है ये तूफ़ान-ए-ज़िंदगी

महदूद तू समझने लगा है इसे मगर

बे-इंतिहा वसीअ' है मैदान-ए-ज़िंदगी

(867) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554