कुछ है जो ये गुमान न होता तो ठीक था
कुछ है जो ये गुमान न होता तो ठीक था
सर पर ये आसमान न होता तो ठीक था
अच्छा था गर ज़मीन न होती जहान में
या फिर कोई जहान न होता तो ठीक था
इंसान मेहमान है दो-चार रोज़ का
उस पर ये इम्तिहान न होता तो ठीक था
अपनी तलाश में तो न फिरता इधर-उधर
इतना बड़ा मकान न होता तो ठीक था
तुझ से मिरा मुआमला होता ब-राह-ए-रास्त
ये इश्क़ दरमियान न होता तो ठीक था
कैसा अजीब है कि मैं हूँ भी नहीं भी हूँ
मेरा कहीं निशान न होता तो ठीक था
(647) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554