छुप के दुनिया से सवाद-ए-दिल-ए-ख़ामोश में आ

छुप के दुनिया से सवाद-ए-दिल-ए-ख़ामोश में आ

आ यहाँ तू मिरी तरसी हुई आग़ोश में आ

और दुनिया में कहीं तेरा ठिकाना ही नहीं

ऐ मिरे दिल की तमन्ना लब-ए-ख़ामोश में आ

मय-ए-रंगीं पस-ए-मीना से इशारे कब तक

एक दिन साग़र-ए-रिंदान-ए-बला-नोश में आ

इश्क़ करता है तो फिर इश्क़ की तौहीन न कर

या तो बेहोश न हो हो तो न फिर होश में आ

तू बदल दे न कहीं जौहर-ए-इंसाँ का भी रंग

ऐ ज़माने के लहू देख न यूँ जोश में आ

देख क्या दाम लगाती है निगाह-ए-'मुल्ला'

कभी ऐ ग़ुंचा-ए-तर दस्त-ए-गुल-अफ़रोश में आ

(790) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554