ज़िंदगी गो कुश्ता-ए-आलाम है
ज़िंदगी गो कुश्ता-ए-आलाम है
फिर भी राहत की उम्मीद-ए-ख़ाम है
हाँ अभी तेरी मोहब्बत ख़ाम है
तेरे दिल में काविश-ए-अंजाम है
इश्क़ है मैं हूँ दिल-ए-नाकाम है
इस के आगे बस ख़ुदा का नाम है
आ कहाँ है तू फ़रेब-ए-आरज़ू
आज नाकामी से लेना काम है
मैं वही हूँ दिल वही अरमाँ वही
एक धोका गर्दिश-ए-अय्याम है
अपने जी में ये कि दुनिया छोड़ दें
और दुनिया को हमीं से काम है
जल चुके चश्म-ए-अइज़्ज़ा में चराग़
सो भी जा 'मुल्ला' कि वक़्त-ए-शाम है
(808) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
आनंद नारायण मुल्ला