मिरा हर तीर निशाने पे न पहुँचा आख़िर
मिरा हर तीर निशाने पे न पहुँचा आख़िर
दर-सफ़र में भी ठिकाने पे न पहुँचा आख़िर
तोतली उम्र में जो बच्चा ज़रा मुशफ़िक़ था
कुछ बड़ा हो के दहाने पे न पहुँचा आख़िर
जी को समझाता हूँ क़िस्मत में लिखा था सो हुआ
कुछ सँभल कर भी बहाने पे न पहुँचा आख़िर
एक ग़म होता तो सीने से लगा लेता कोई
ग़म का अम्बार उठाने पे न पहुँचा आख़िर
फल कतरने के लिए डार उतर आती थी
बे-समर कोई बुलाने पे न पहुँचा आख़िर
शहर कुछ छूट गए गर्द-ए-सफ़र लिपटी रही
कोई रूदाद सुनाने पे न पहुँचा आख़िर
(818) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554