एक नज़्म
रफ़्ता रफ़्ता सब आवाज़ें
जो दिल के अंदर हैं
और बाहर
इक ऐसे सकते में खो जाएँगी
जिस का मफ़्हूम अभी तक
किसी इशाअत-घर के हर्फ़ों में ढला नहीं है
आसार-ए-क़दीमा के माहिर
मदफ़ून पुराने शहर के अंदर बाहर से खोद चुके हैं
लेकिन उस का मफ़्हूम अभी तक
किसी इमारत की शाह-गर्दिश की मेहराबों में
और किसी चार आईने के रिसते घाव में मिला नहीं है
जिस को इस का राज़ मिले वो हस्ब-ज़ेल पते पर पहुँचा दे:
'अनीस-नागी', लाहौर
(930) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अनीस नागी