आज कुछ यूँ शब-ए-तन्हाई का अफ़्साना चले

आज कुछ यूँ शब-ए-तन्हाई का अफ़्साना चले

रौशनी शम्अ' से दिल दर्द से बेगाना चले

शोला-दर-शोला किसी याद के चेहरे उभरें

मौज-दर-मौज हबाब-ए-रुख़-ए-जानाना चले

कुछ न हो आँख में बे-दर्द निगाहों के सिवा

गुफ़्तुगू साक़ी-ए-दौराँ से हरीफ़ाना चले

वक़्त झूमे कहीं बहके कहीं थम जाए कहीं

खिल उठें नक़्श-ए-क़दम यूँ कोई दीवाना चले

टूटने पाए न ये सिलसिला-ए-गर्दिश-ए-दर्द

दस्त-दर-दस्त छलकता हुआ पैमाना चले

(856) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554