दिल में वीरानियाँ सिसकती हैं

दिल में वीरानियाँ सिसकती हैं

कैसी रूहें यहाँ भटकती हैं

ये तआ'क़ुब में कौन आता है

किस की परछाइयाँ लपकती हैं

रौनक़ें जंगलों में गिर्या-कुनाँ

शहर में आँधियाँ बिलकती हैं

आसमाँ टूट कर नहीं गिरता

बिजलियाँ रात-भर कड़कती हैं

इश्क़ आसेब हो गया जैसे

ख़्वाहिशें ज़हर बन के पकती हैं

गुम हुए क़ाफ़िले तमन्ना के

मंज़िलें रास्तों को तकती हैं

दिल में रुकती नहीं तिरी यादें

नोक-ए-मिज़्गाँ से आ टपकती हैं

ख़ौफ़ आता है जागने से हमें

वर्ना आँखें कहाँ झपकती हैं

(1932) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554