कहाँ तक मुझ को ठुकराएगी दुनिया

कहाँ तक मुझ को ठुकराएगी दुनिया

कभी तो ख़ुद को समझाएगी दुनिया

मियाँ दिल से ग़लत-फ़हमी निकालो

तुम्हारे बिन भी चल जाएगी दुनिया

मुझे भी रोक ही लेगा ज़माना

तुम्हें भी याद आ जाएगी दुनिया

इसे अपना नहीं है होश 'अनवर'

तुम्हें क्या ख़ाक समझाएगी दुनिया

(1237) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554