कब तलक यूँ धूप छाँव का तमाशा देखना

कब तलक यूँ धूप छाँव का तमाशा देखना

धूप में फिरना घने पेड़ों का साया देखना

साथ उस के कोई मंज़र कोई पस-ए-मंज़र न हो

इस तरह मैं चाहता हूँ उस को तन्हा देखना

रात अपने दीदा-ए-गिर्यां का नज़्ज़ारा किया

किस से पूछें ख़्वाब में कैसा है दरिया देखना

इस घड़ी कुछ सूझने देगी न ये पागल हवा

इक ज़रा आँधी गुज़र जाए तो हुलिया देखना

खुल के रो लेने की फ़ुर्सत फिर न उस को मिल सकी

आज फिर 'अनवर' हँसेगा बे-तहाशा देखना

(2495) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554