उम्र गुज़री है इल्तिजा करते

उम्र गुज़री है इल्तिजा करते

क़िस्सा-ए-ग़म लब-आश्ना करते

जीने वाले तिरे बग़ैर ऐ दोस्त

मर न जाते तो और क्या करते

हाए वो क़हर-ए-सादगी-आमेज़

काश हम फिर उन्हें ख़फ़ा करते

रंग होता कुछ और दुनिया का

शैख़ मेरा अगर कहा करते

आप करते जो एहतिराम-ए-बुताँ

बुत-कदे ख़ुद ख़ुदा ख़ुदा करते

रिंद होते जो बा-शुऊर 'अनवर'

क्या बताऊँ तुम्हें वो क्या करते

(1067) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554