पीले पीले चेहरों में उभरी है आज की शाम

पीले पीले चेहरों में उभरी है आज की शाम

कर सकता हूँ क्यूँकर मैं ये शाम तुम्हारे नाम

सैल-ए-ज़माँ में डूब गए मशहूर-ए-ज़माना लोग

वक़्त के मुंसिफ़ ने कब रक्खा क़ाएम उन का नाम

शोहरत-ए-आम में ज़र्रीं तम्ग़े थे दिल की तस्कीन

लेकिन क़ब्र के कतबे पर कब दर्ज हुए इनआ'म

जश्न-ए-मुरव्वत में लोगों की ऊँची उड़ी पतंग

मर्ग-ए-मुरव्वत में उन सब का 'अनवर' रोया नाम

(702) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554