आया न आब-ए-रफ़्ता कभी जूएबार में

आया न आब-ए-रफ़्ता कभी जूएबार में

कैसे क़रार आए दिल-ए-बे-क़रार में

हंगाम-ए-सुब्ह-ए-ईद में भी वो मज़ा कहाँ

जो लुत्फ़ मिल गया है शब-ए-इंतिज़ार में

बिजली गिरी थी कब ये किसी को ख़बर नहीं

अब तक चमन में आग लगी है बहार में

जब तक बिखर न जाए तिरी ज़ुल्फ़-ए-अम्बरीं

निकहत कहाँ से आए नसीम-ए-बहार में

फ़ुर्सत मिली है दिल को नशेमन की फ़िक्र से

फिर बर्क़ कूँदने लगी हर शाख़-सार में

फिर किस की याद आई कि 'अनवार' आज-कल

मोती पिरो रहा हूँ गरेबाँ के हार में

(648) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554