या ख़ुदा कुछ तो दर्द कम कर दे
या ख़ुदा कुछ तो दर्द कम कर दे
या जुदा मुझ से मेरा ग़म कर दे
बढ़ रही दूरियों को कम कर दे
और इस मैं को आज हम कर दे
सज्दा करते रहें क़यामत तक
चाहे तू सर मिरा क़लम कर दे
काश क़िस्मत में छत मयस्सर हो
मौला मेरे ज़रा करम कर दे
मेरे ख़्वाबों का आइना तुम हो
रिश्ते को दिल से मोहतरम कर दे
तुम से ही तो जुड़े हैं रिश्ते मिरे
मिल के इस को जनम जनम कर दे
(1217) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554