अपने अहबाब को अशआ'र सुनाने निकला

अपने अहबाब को अशआ'र सुनाने निकला

मैं भी किन लोगों में सर अपना खपाने निकला

बअ'द-ए-कोशिश भी न दीदार की सूरत निकली

चाँद बदली से किसी और बहाने निकला

इस को ता'लीम ओ मोहब्बत की ज़रूरत है अभी

कम-सिनी में ये जो बे-चारा कमाने निकला

चाँद को देख के तारा भी बदल कर पोशाक

बज़्म-ए-अहबाब में रंग अपना जमाने निकला

मेरी शोहरत का दिया शम्स न बन जाए कहीं

कोई इस वास्ते तौक़ीर घटाने निकला

(911) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554