आख़िरी ख़त मुझे मिला तेरा

आख़िरी ख़त मुझे मिला तेरा

आह लिख कर न दिल दुखा तेरा

इतनी उजलत में इज़्न-ए-रुख़्सत ली

हाए अल्लाह करे बुरा तेरा

बा'द तेरे तो मैं हुआ बरबाद

अब तजस्सुस है क्या हुआ तेरा

रात काटी तो फिर सपीदा-दम

दर्द कुछ और था सिवा तेरा

कोई हसरत ही अब नहीं जी में

नीम-बिस्मिल को शौक़ क्या तेरा

(951) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554