ग़ज़ल में जान पड़ी गुफ़्तुगू में फूल खिले

ग़ज़ल में जान पड़ी गुफ़्तुगू में फूल खिले

मिरी नवा से दयार-ए-नुमू में फूल खिले

मिरे ही शेर उछाले मिरे हरीफ़ों ने

मिरे तुफ़ैल ज़बान-ए-अदू में फूल खिले

उन्हें ये ज़ोम कि बे-सूद है सदा-ए-सुख़न

हमें ये ज़िद कि इसी हाव-हू में फूल खिले

ये किस को याद किया रूह की ज़रूरत ने

ये किस के नाम से मेरे लहू में फूल खिले

बहार अब के न ठहरी किसी भी क़र्ये में

न बाग़-ए-ख़्वाब न सहरा-ए-हू में फूल खिले

ज़मीन-ए-कूफ़ा को यूँ ही ख़राब रहना था

तो किस लिए ये सिनान-ओ-गुलू में फूल खिले

मिरे जुनूँ से पस-ए-दश्त-ए-जाँ ग़ुबार उठा

मिरे लहू से दर-ए-रू-ब-रू में फूल खिले

कभी कमंद कोई मौज डाल दे 'अरशद'

कभी हवा-ए-सर-ए-आबजू में फूल खिले

(908) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554