ज़माना कुछ भी कहे तेरी आरज़ू कर लूँ

ज़माना कुछ भी कहे तेरी आरज़ू कर लूँ

शब-ए-सियाह में सूरज की जुस्तुजू कर लूँ

मिरे ख़ुदा मुझे तौफ़ीक़ सर-कशी दीदे

ख़िज़ाँ है सामने कुछ ज़िक्र-ए-रंग-ओ-बो कर लूँ

अगर हो मुझ को मयस्सर कहीं से कोई किरन

तो शब-दरीदा है जो कुछ उसे रफ़ू कर लूँ

जो आँख खोल दूँ सुन कर ज़मीर की दस्तक

तू ख़ुद को अपनी नज़र में मैं सुर्ख़-रू कर लूँ

हुआ है कितने दिनों बा'द राब्ता क़ाएम

अब अपने आप से 'राशिद' मैं गुफ़्तुगू कर लूँ

(963) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554