किसी सूरत अगर इज़हार की सूरत निकल आए

किसी सूरत अगर इज़हार की सूरत निकल आए

तो मुमकिन है किसी से प्यार की सूरत निकल आए

मसीहाई पे वो काफ़िर अगर ईमान ले आए

शिफ़ा की शक्ल में बीमार की सूरत निकल आए

अगर वो बेवफ़ा ज़िद छोड़ दे और ठीक हो जाए

तो शायद फिर मिरे घर-बार की सूरत निकल आए

कोई तो मोजज़ा ऐसा भी हो अपनी मोहब्बत में

तिरे इंकार से इक़रार की सूरत निकल आए

बहुत दिन हो गए 'अरशद' वो मुखड़ा चाँद सा देखे

दुआ करना कोई दीदार की सूरत निकल आए

(751) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Kisi Surat Agar Izhaar Ki Surat Nikal Aae In Hindi By Famous Poet Arshad Lateef. Kisi Surat Agar Izhaar Ki Surat Nikal Aae is written by Arshad Lateef. Complete Poem Kisi Surat Agar Izhaar Ki Surat Nikal Aae in Hindi by Arshad Lateef. Download free Kisi Surat Agar Izhaar Ki Surat Nikal Aae Poem for Youth in PDF. Kisi Surat Agar Izhaar Ki Surat Nikal Aae is a Poem on Inspiration for young students. Share Kisi Surat Agar Izhaar Ki Surat Nikal Aae with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.