माँगने से क़ज़ा नहीं मिलती

माँगने से क़ज़ा नहीं मिलती

चाहने से वफ़ा नहीं मिलती

रोग ये ला-इलाज है यारो

दर्द-ए-दिल की दवा नहीं मिलती

जाने क़ानून खो गया है कहाँ

मुजरिमों को सज़ा नहीं मिलती

ग़ैर की बद-दुआ' तो मिलती है

दोस्तों की वफ़ा नहीं मिलती

बात दिल की किसे सुनाए 'अरुण'

अब कोई दिलरुबा नहीं मिलती

(798) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554