सिर्फ़ कहने को कोई अज़्मत-निशाँ बनता नहीं
सिर्फ़ कहने को कोई अज़्मत-निशाँ बनता नहीं
चंद क़तरों से तो बहर-ए-बे-कराँ बनता नहीं
चार छे फूलों से अपने घर का गुलदस्ता सजा
चार छे फूलों से हरगिज़ गुलिस्ताँ बनता नहीं
कारवाँ का पास है तुझ को तो पानी पर न चल
ये वो जादा है जहाँ कोई निशाँ बनता नहीं
बे-सर-ओ-सामाँ परिंदो काश तुम ये सोचते
कौन सी शाख़ें हैं जिन पर आशियाँ बनता नहीं
किस क़दर ना-क़ाबिल-ए-इदराक है मेरी ज़बाँ
कोई इस बस्ती में मेरा हम-ज़बाँ बनता नहीं
(1043) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
असद जाफ़री