राहें धुआँ धुआँ हैं सफ़र गर्द गर्द है

राहें धुआँ धुआँ हैं सफ़र गर्द गर्द है

ये मंज़िल-ए-मुराद तो बस दर्द दर्द है

अपने पड़ोसियों को भी पहचानता नहीं

महसूर अपने ख़ोल में अब फ़र्द फ़र्द है

इस मौसम-ए-बहार में ऐ बाग़बाँ बता

चेहरा हर एक फूल का क्यूँ ज़र्द ज़र्द है

लफ़्फ़ाज़ियों का गर्म है बाज़ार किस क़दर

दस्त-ए-अमल हमारा मगर सर्द सर्द है

कैसा तज़ाद शाख़-ए-तमन्ना में है 'असद'

ख़ुद ये हरी हरी है समर ज़र्द ज़र्द है

(878) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554