मुझे एक दिन चाहिए

मुझे एक दिन चाहिए

चाहे छुट्टी का दिन हो

या अपने इरादों के पुल से गुज़रने का

या सेब खाने का दिन हो

मुझे एक दिन चाहिए

चाहे साहिल पे जा कर नहाने का दिन हो

या अपनी पसंदीदा मौसीक़ी सुनने का दिन हो

दरख़्तों में छुप कर किसी से लिपटने का दिन हो

या फिर कोई दिन

मेरी ताक़त में डूबा हुआ

मेरे ग़ुस्से की हद से निकलता हुआ

ऐसा दिन

जो खुले आसमाँ की तरह अपनी बाँहों को खोले

मुझे एक दिन चाहिए

ताकि मैं अपने प्यारों के दिल में

टपकते हुए आँसुओं को

ख़ुशी के समुंदर में तब्दील कर दूँ

मुझे एक दिन चाहिए

(893) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554