दैर-ओ-हरम भी आए कई इस सफ़र के बीच

दैर-ओ-हरम भी आए कई इस सफ़र के बीच

मेरी जबीन-ए-शौक़ तिरे संग-ए-दर के बीच

कुछ लज़्ज़त-ए-गुनाह भी है कुछ ख़ुदा का ख़ौफ़

इंसान जी रहा है इसी ख़ैर-ओ-शर के बीच

ये ख़्वाहिश-ए-विसाल है या हिज्र का सुलूक

चुटकी सी ली है दर्द ने आ कर जिगर के बीच

बिछड़े तो ये मलाल की सौग़ात भी मिली

ताकीद थी ख़याल न आए सफ़र के बीच

ख़ुशबू की तरह लफ़्ज़ थे मअ'नी ब-क़ैद-ए-रंग

ये मरहले भी आए हैं अर्ज़-ए-हुनर के बीच

दुल्हन बनी थी 'आशा' वो शब याद है मुझे

गुम थे मिरे हवास हुजूम-ए-नज़र के बीच

(792) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554