इतना बे-नफ़अ नहीं उस से बिछड़ना मेरा

इतना बे-नफ़अ नहीं उस से बिछड़ना मेरा

अंजुमन-साज़ हुआ है दिल-ए-तन्हा मेरा

सर-निगूँ होने नहीं देता ये एहसास मुझे

मैं तो टूटा हूँ मगर ख़्वाब न टूटा मेरा

कौन हैं वो जिन्हें आफ़ाक़ की वुसअत कम है

ये समुंदर न ये दरिया न ये सहरा मेरा

एक ही लम्हा-ए-मौजूद में मौजूद हूँ मैं

और इक लम्हे का होना है न होना मेरा

दिल में सौ तीर तराज़ू हुए तब जा के खुला

इस क़दर सहल न था जाँ से गुज़रना मेरा

कैसे तर्सील-ए-सुख़न की कोई सूरत निकले

ये ज़बाँ मेरी नहीं है न ये लहजा मेरा

मैं अभी सैर-ए-जहाँ-बीनी में गुम हूँ 'अश्फ़ाक़'

आसमाँ देख रहा है अभी रस्ता मेरा

(1115) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554