अजब तरह के कमाल करने भी आ गए हैं

अजब तरह के कमाल करने भी आ गए हैं

बिछड़ के अब माह ओ साल करने भी आ गए हैं

जो मेरी बातों को मानता था बिला-तआमुल

सुनो उसे अब सवाल करने भी आ गए हैं

सुना है लोगों से अब वो मिलता है मुस्कुरा कर

उसे तअल्लुक़ बहाल करने भी आ गए हैं

वो शख़्स जिस की ख़ुशी का बाइस थीं मेरी बातें

उसे अब उन पर मलाल करने भी आ गए हैं

सुना है अब रास्ता बदलता है वो अचानक

उसे तो राही निढाल करने भी आ गए हैं

(833) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554