तिरी नज़र के इशारे बदल भी सकते हैं
तिरी नज़र के इशारे बदल भी सकते हैं
मेरे नसीब के तारे बदल भी सकते हैं
मैं अपनी नाव भँवर से निकाल लाया हूँ
मगर ये डर है किनारे बदल भी सकते हैं
अमीर-ए-शहर की तक़रीर होने वाली है
सहर तलक ये नज़ारे बदल भी सकते हैं
ये दौर वह है कि ग़ैरों का क्या कहें साहब
हमारे हक़ में हमारे बदल भी सकते हैं
(801) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अशफ़ाक़ रशीद मंसूरी