जाने क्यूँ
जब मैं तुम से मिलता हूँ
बअ'द एक मुद्दत के
तुम को अपना कहने में
तुम से बात करने में
जाने क्यूँ झिझकता हूँ
और सोचता हूँ मैं
वक़्त के तक़ाज़ों से
तुम बदल भी सकती हो
हर दफ़ा मगर तुम में
वो ही अपना-पन पाया
वो ही सादगी पाई
बे-तकल्लुफ़ी पाई
ये यक़ीन हो आया
तुम बदल नहीं सकतीं
फिर भी ऐसा होता है
जब मैं तुम से मिलता हूँ
बअ'द एक मुद्दत के
तुम को अपना कहने में
तुम से बात करने में
जाने क्यूँ झिझकता हूँ
(838) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अशोक लाल