बदल के देख लिए ज़ाविए उड़ानों के

बदल के देख लिए ज़ाविए उड़ानों के

ख़िरद से तय न हुए फ़ासले ज़मानों के

समुंदरों के तमव्वुज, नहंग, वुसअतें, ख़ौफ़

कहाँ पे हौसले टूटे हैं बादबानों के

फ़लक से रोज़ उतरते हैं रौशनी के ख़ुतूत

मगर न चमके मुक़द्दर ग़रीब-ख़ानों के

ख़िज़ाँ का ज़हर सरायत हुआ है रग रग में

गुलाब-चेहरे हुए ज़र्द गुल्सितानों के

तुलू-ए-सुब्ह के आसार उफ़ुक़ पे हैं शायद

चराग़ बुझने लगे हैं इताब-ख़ानों के

किरन का नेज़ा लिए हाथ में चलो 'अशरफ़'

हैं देव रास्ते में बर्फ़ की चटानों के

(843) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554