दिल है कि हमें फिर से उधर ले के चला है

दिल है कि हमें फिर से उधर ले के चला है

उम्मीद से फिर रिश्ता-ए-जाँ बाँध लिया है

आहट पे न चौंको कि न आएगी यहाँ मौत

दस्तक पे न जाओ कि ये आवारा हुआ है

अब संग मुदावा नहीं आशुफ़्ता-सरी का

याँ संग से भी फोड़ के सर देख लिया है

क्या कीजिए हर काविश-ए-दरमाँ हुई महदूद

हर जादा-ए-इमकाँ है कि मसदूद हुआ है

ज़िंदा हैं बहर-तौर कि मरना नहीं बस में

ता-उम्र हमारे लिए जीने की सज़ा है

ऐ दिल कभी पत्थर भी कहीं मोम हुए हैं

जो ख़्वाब में देखा है कहीं सच भी हुआ है

(723) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554