नुमू की ख़ाक से उट्ठेगा फिर लहू मेरा

नुमू की ख़ाक से उट्ठेगा फिर लहू मेरा

अक़ब से वार करे चाहे जंग-जू मेरा

लकीर खींच के मुझ पे वो फिर मुझे देखे

निगार-ओ-नक़्श में चेहरा है हू-ब-हू मेरा

रक़ीब-ए-तिश्ना तू जी भर के ख़ाक चाटेगा

चटख़ के टूट गया हाथ में सुबू मेरा

मैं अपनी रूह की तारीकियों में झाँक चुका

निकल सका न कमीं-गाह से अदू मेरा

ये रूप अपने मसीहा का देख कर 'साक़िब'

अटक के रह ही गया साँस दर-गुलू मेरा

(792) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554