दिल में वफ़ा की है तलब लब पे सवाल भी नहीं

दिल में वफ़ा की है तलब लब पे सवाल भी नहीं

हम हैं हिसार-ए-दर्द में उस को ख़याल भी नहीं

वो जो अना परस्त है मैं भी वफ़ा परस्त हूँ

उस की मिसाल भी नहीं मेरी मिसाल भी नहीं

अहद-ए-विसाल-ए-यार की तुझ में निहाँ हैं धड़कनें

मौजा-ए-ख़ून-ए-एहतियात ख़ुद को उछाल भी नहीं

तुम को ज़बान दे चुके दिल का जहान दे चुके

अहद-ए-वफ़ा को तोड़ दें अपनी मजाल भी नहीं

उस से कहो कि दो घड़ी हम से वो आ मिले कभी

माना ये है मुहाल पर इतना मुहाल भी नहीं

(1851) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554