एक नज़्म

हर-चंद है ज़ौक़-ए-कामरानी

हंगामा-ए-ज़िंदगी का बाइ'स

हर-चंद है आगही की ज़द में

ये हुस्न-ए-गुल-ओ-मह-ओ-सितारा

हर-चंद हर आरज़ू का धारा

गुम दश्त-ए-सराब में हुआ है

अंजाम-ए-अमल है सरगिरानी

इक अश्क-ए-अलम है ज़िंदगानी

लेकिन न रहे अगर जहाँ में

तकमील-ए-हुनर की कोई सूरत

दुनिया में कि बे-ख़याल साहिल

तूफ़ाँ है हयात की रवानी

मंज़िल तो नहीं है कोई मंज़िल

ताहम ये सफ़र का बर्ग-ओ-सामाँ

ये रंग-ए-निशात-ए-कार-दानी

हर गाम उमीद-ए-कामरानी

अर्बाब-ए-मुराद का सिला है

गर ये भी न हो तो और क्या है

(1280) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554