ज़ख़्मों का ब्योपारी है
ज़ख़्मों का ब्योपारी है
अच्छी साहू-कारी है
बोझल बोझल पलकों पर
रात अभी तक तारी है
बस इक पत्थर झुग्गी का
शीश-महल पर भारी है
साँप डसे इक उम्र हुई
नश्शा अब तक तारी है
चंद कहीं ये फैशन है
चंद कहीं बद-कारी है
अम्न-ए-आलम की ख़ातिर
जंग युगों से जारी है
मैं ही 'असलम' सच्चा हूँ
झूटी दुनिया सारी है
(689) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554