सुनो ना जानाँ

ये लोग मुझ को बता रहे हैं

हमारी आँखें बहुत हैं रौशन

ये बर्क़ जैसी चमक रहीं हैं

कि जुगनूँ की तड़प रुकी हो

है बे-क़रारी ग़ज़ाल जैसी

ख़ुमार की सी है कैफ़ियत भी

धनक के जितने भी रंग होंगे

हमारी आँखों में बस गए हैं

मगर ऐ जानाँ

उन्हें बताऊँ मैं किस तरह से

ये जगमगाती ये झिलमिलाती सी मेरी आँखें

ख़ुमार से पुर ग़ज़ाल जैसी

तुम्हारे ख़्वाबों के रंग ले कर

अमीन हैं कितने रत-जगों की

ये सुर्ख़ आँखें

तलाश में जो भटक रही हैं

शुआएँ रंगों की छट रही है

सुनो न जानाँ

ये लोग मुझ को बता रहे हैं

कि मेरी आँखें बहुत है रौशन

(4908) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554