सर पे सूरज हो मगर साया न हो ऐसा न था

सर पे सूरज हो मगर साया न हो ऐसा न था

पहले भी तन्हा था लेकिन इस क़दर तन्हा न था

वो तो ये कहिए ग़म-ए-दौराँ ने रख ली आबरू

वर्ना दिल की बात थी कुछ खेल बच्चों का न था

बच के तूफ़ाँ से निकल आया तो हैरानी है क्यूँ

गो सफ़ीना डूबता था हौसला टूटा न था

आप आए तो यक़ीं करना पड़ा वर्ना यहाँ

रात को सूरज कभी अफ़्लाक पर निकला न था

शहर-ए-दिल्ली आईना-ख़ाना है लेकिन ऐ 'अता'

जाल तो ख़ुश-फ़हमियों का आप को बुनना न था

(831) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554