बे-नियाज़ाना हर इक राह से गुज़रा भी करो

बे-नियाज़ाना हर इक राह से गुज़रा भी करो

शौक़-ए-नज़्ज़ारा जो ठहराए तो ठहरा भी करो

इतने शाइस्ता-ए-आदाब-ए-मोहब्बत न बनो

शिकवा आता है अगर दिल में तो शिकवा भी करो

सीना-ए-इश्क़ तमन्नाओं का मदफ़न तो नहीं

शौक़-ए-दीदार अगर है तक़ाज़ा भी करो

वो नज़र आज भी कम-मअ'नी ओ बेगाना नहीं

उस को समझा भी करो उस पे भरोसा भी करो

(941) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554