यही बहुत है कि अहबाब पूछ लेते हैं

यही बहुत है कि अहबाब पूछ लेते हैं

मरे उजड़ने के अस्बाब पूछ लेते हैं

मैं पूछ लेता हूँ यारों से रत-जगों का सबब

मगर वो मुझ से मिरे ख़्वाब पूछ लेते हैं

इसी गली से जहाँ आफ़्ताब उभरा है

कहाँ गया है वो महताब, पूछ लेते हैं

अब आ गए हैं तो इस दश्त के फ़क़ीरों से

रुमूज़-ए-मिम्बर-ओ-मेहराब पूछ लेते हैं

किसी को जा के बताते हैं हाल-ए-दिल 'नासिक'

किसी से हिज्र के आदाब पूछ लेते हैं

(1417) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554